Avoid Searching These Topics On Google: गूगल पर इन चीजों को न करें सर्च, जेल हो सकती है

सुन लें! Google पर इन चीजों को कतई न करें Search, फंस सकते हैं, जेल हो सकती है

Avoid Searching These Topics On Google

Avoid Searching These Topics On Google

Avoid Searching These Topics On Google : आज दुनिया इंटरनेट (Internet) की चकाचौंध में खोई हुई है| इंटरनेट ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है। लोग हर काम ऑनलाइन करने में लगे हैं| इंटरनेट का यह बढ़ता इस्तेमाल अच्छा तो है लेकिन जाने-अनजाने में कहीं यह आपके लिए खतरा पैदा न कर दे| दरअसल, इंटरनेट पर साइबर क्राइम के मामले तो बढ़ ही रहे हैं साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो आपके द्वारा ही की जाएंगी और फिर उनके चलते आप ही फंस जाएंगे| नौबत जेल जाने तक आ सकती है| और नौबत ही क्या जेल हो भी सकती है|

Google पर इन चीजों को न करें Search

दरअसल, इंटरनेट की दुनिया में सबसे अधिक उपयोग Google का होता है क्योंकि Google Search में हमारे हर सवाल का जवाब जो है| हम गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं और वह हमें उनके बारे में झट से बता देता है और वो भी कई सारे अलग-अलग परिणामों में| लेकिन क्या यहां पर आपको यह जानकारी है कि Google पर कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनको भूलकर भी Search नहीं करना चाहिए| ये चीजें खड़े-बैठे आपके लिए खतरा बढ़ा सकती हैं| आप बड़ी परेशानी में आ सकते हैं| जैसे आपको ऊपर बताया कि जेल भी हो सकती है| Google Search का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए| आइये जानते हैं...

चाइल्ड पोर्न वीडियो

अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी यानि चाइल्ड पोर्न वीडियो से संबंधित कंटेंट सर्च करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। साथ ही भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। यह एक बेहद ही संवेदनशील टॉपिक है और भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिए काफी सख्त कानून है| भारत में POCSO एक्ट के तहत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सुरक्षित रखना अपराध की श्रेणी में आता है| इसलिए आपको भूल कर भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी गूगल पर नहीं सर्च करनी चाहिए|

बम बनाने का तरीका

Google पर कभी भी बम बनाने के तरीके को सर्च नहीं करना चाहिए| अगर आप गलती से या मजाक में भी गूगल (Google Search Engine) पर बॉम्ब बनाने का तरीका सर्च करते हैं तो सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के चलते सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं| बम बनाने का तरीका सर्च करने पर आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है| इसलिए बम बनाने का तरीका कभी भी गूगल पर सर्च ना करें| कई बार लोग उत्सुक होकर इसे सर्च कर लेते हैं और बाद में परेशानी में फंस जाते हैं|

फिल्म पाइरेसी

भारत में फिल्म पाइरेसी अपराध की श्रेणी में आता है| ये भारत में बैन है। इसकी सर्चिंग से बचना चाहिए| ऐसा करने वाले यूजर पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है|

ऐसे साइबर क्राइम को लेकर भी सावधान रहिए

अगर आपके सामने बैंक से जुड़ी कोई समस्या खड़ी हो गई है और आप बैंक कस्टमर केयर में सम्पर्क करना चाहते हैं तो Google Search के जरिए बैंक कस्टमर केयर नंबर को कभी भी ना खोजें| इससे लेने के देने पड़ सकते हैं| कई बार फ्रॉडस्टर्स फेक बैंक नंबर को गूगल पर लिस्ट कर देते हैं| जब आप बैंक कस्टमर केयर नंबर सर्च करेंगे तो यही नंबर आपको दिखेगा| जिस पर फ़ोन मिलाकर आप बर्बाद हो जाएंगे|