कानपुर देहात में बजरंग दल कार्यकर्ता पर आटो चालक ने तलवार से किया हमला, पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कानपुर देहात में बजरंग दल कार्यकर्ता पर आटो चालक ने तलवार से किया हमला, पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी

कानपुर देहात में बजरंग दल कार्यकर्ता पर आटो चालक ने तलवार से किया हमला

कानपुर देहात में बजरंग दल कार्यकर्ता पर आटो चालक ने तलवार से किया हमला, पुलिस हमलावर की तलाश में जुट

कानपुर देहात। अकबरपुर में रविवार शाम एक समुदाय के तीन युवकों ने धारदार हथियार से बजरंग दल के नगर संयोजक पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर सभी धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। वहीं, घायल नगर संयोजक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

कस्बे के नेहरू नगर निवासी निक्की मिश्रा बजरंग दल में नगर संयोजक हैं। एक दोस्त की बहन की शादी के लिए रविवार को वह कुछ सामान लेकर अशोक नगर स्थित सिंह लॉन जा रहे थे

रास्ते में एक समुदाय के तीन युवकों ने निक्की को रोक लिया और बड़ा हिंदू नेता बनने की बात कहते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में निक्की का दाहिना हाथ जख्मी हो गया। निक्की के शोर मचाने पर तीनों हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।

जानकारी पर निक्की को अन्य साथी लेकर थाने पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में निक्की ने बताया कि कस्बे के एक ऑटो चालक ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है।

कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी सुनीति ने बताया कि जांच कराकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।