विनय चौबे संपत्ति मामला: एसीबी की रडार पर सहयोगी की पत्नी, वित्तीय लेनदेन पर नहीं मिले संतोषजनक जवाब
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

विनय चौबे संपत्ति मामला: एसीबी की रडार पर सहयोगी की पत्नी, वित्तीय लेनदेन पर नहीं मिले संतोषजनक जवाब

Associate Wife on ACBs Radar

Associate's Wife on ACB's Radar

निलंबित आईएएस विनय चौबे के संपत्ति मामले में पूछताछ

स्निग्धा सिंह वित्तीय लेनदेन पर जवाब नहीं दे पाईं

एसीबी दोबारा पूछताछ के लिए समन करेगी

रांची। Associate's Wife on ACB's Radar, निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे व उनके सहयोगियों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच कर रही एसीबी ने सोमवार को आटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह से पूछताछ की।

निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से वित्तीय लेनदेन पर स्निग्धा सिंह से एसीबी ने सवाल किया, जिसका संतोषजनक जवाब एसीबी को नहीं मिला है। एसीबी का कहना है कि आगे भी स्निग्धा सिंह को समन कर एसीबी पूछताछ के लिए बुलाएगी।

विनय सिंह विनय कुमार चौबे के करीबी हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जांच के क्रम में एसीबी ने विनय सिंह व स्निग्धा सिंह के अलावा उनसे जुड़ी कंपनियों के बैंक खातों का भी विश्लेषण किया है। विश्लेषण के दौरान बैंक खातों में बड़े पैमाने पर रुपयों के लेनदेन की जानकारी मिली, जिसके आधार पर एसीबी उनसे पूछताछ कर रही है।

एसीबी को शक है कि विनय चौबे ने अपने पद का दुरुपयोग कर काला धन अर्जित किया, जिसे अपने रिश्तेदारों व सहयोगियों के माध्यम से सफेद करने की कोशिश की। कुछ शेल कंपनियों में भी काले धन के निवेश की जानकारी एसीबी को मिली है, जिसकी जांच जारी है।

गौरतलब है कि एसीबी ने गत वर्ष आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर एसएन त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, सहयोगी विनय सिंह व विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को नामजद आरोपित बनाया था।

इसके बाद से ही एसीबी की जांच जारी है। जांच के क्रम में एसीबी ने कई आरोपितों व संदिग्धों का बयान ले चुकी है।