Himanta Biswa Sarma In Haryana| 'भगवान कृष्ण हमारे दामाद हैं...'; कुरुक्षेत्र आए असम के CM हिमंत सरमा ने ये क्या बयान दिया?

'भगवान कृष्ण हमारे दामाद हैं...'; कुरुक्षेत्र आए असम के CM हिमंत सरमा ने ये क्या बयान दिया? अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में बोल रहे थे

Assam CM Himanta Biswa Sarma in International Gita Mahotsav Kurukshetra

Assam CM Himanta Biswa Sarma in International Gita Mahotsav Kurukshetra

Himanta Biswa Sarma In Haryana: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को हरियाणा पहुंचे। वह कुरुक्षेत्र में आयोजित 'अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव' में शामिल हुए। इस बीच सरमा ने 'अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव' को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण हमारे दामाद हैं। हिमंत बिस्वा सरमा का कहना था कि, भगवान कृष्ण के साथ हमारा रिश्ता एक दामाद का है। क्यों है और कैसे है? इस बारे में हिमंत सरमा ने पूरी व्याख्या की।

हिमंत सरमा बोले- कृष्ण ने असम की बेटी रुक्मिणी से विवाह किया

हिमंत बिस्वा सरमा का कहना था कि, भगवान कृष्ण का असम से लंबा रिश्ता रहा है क्योंकि उन्होने असम की बेटी रुक्मिणी से विवाह किया था और इसलिए ही वह असम के दामाद हैं। भगवान कृष्ण और असम का रिश्ता दामाद वाला है। सीएम ने कहा कि, जब गुजरात में भगवान कृष्ण और रुक्मिणी का विवाह उत्सव मनाया जाता है तो उस दौरान असम की वहां उपस्थिती दर्ज कराने के लिए मैं जाता हूं।

वीडियो

 

संविधान पर क्या बोले CM हिमंत सरमा?

'अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव' को संबोधित करते हुए CM हिमंत सरमा ने संविधान को लेकर भी बयानबाजी की। सीएम ने कहा कि, हमारा संविधान अगर हिंदुओं ने नहीं बनाया होता तो संविधान आज जैसा नहीं होता। हिंदुओं ने संविधान बनाया है इसलिए ही यह सर्व धर्म निहित है। पाकिस्तान के जैसा हमारे संविधान का सिर्फ इस्लामिक आधार नहीं है।

वीडियो


हिमंत सरमा ने कुरुक्षेत्र में असम मंडप का दौरा किया

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में असम मंडप का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होने कहा कि, काफी अच्छा लगा, जिस प्रकार से गीता महोत्सव का पालन किया जा रहा है, यह गर्व की बात है।