हरियाणा में ASI की लाश देख पुलिसवालों के होश उड़े: नाइट ड्यूटी के बाद लौटा था पुलिस चौकी, खिड़की से लटका मिला

हरियाणा में ASI की लाश देख पुलिसवालों के होश उड़े: नाइट ड्यूटी के बाद लौटा था पुलिस चौकी, खिड़की से लटका मिला

ASI found hanged in Palwal Haryana

ASI found hanged in Palwal Haryana

Haryana News : हरियाणा में साथी ASI की लाश देख पुलिसवालों के होश उड़ गए| एएसआई की लाश खिड़की से लटक रही थी| दरअसल, यह मामला पलवल जिले का है| जहां हथीन पुलिस चौकी में ही एक एएसआई फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला| चौकी में अपने कक्ष की एक खिड़की से एएसआई ने फांसी लगा रखी थी| वहीं, जब चौकी में मौजूद अन्य पुलिसवालों की नजर एएसआई पर पड़ी तो हड़कंप मच गया|

इधर, सूचना फौरन पुलिस अधिकारियों को दी गई| जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई हुई| एएसआई की लाश फांसी के फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाई गई| इसके साथ ही एएसआई के परिजनों को उसकी मौत से अवगत कराया गया|

नाइट ड्यूटी की और फिर पुलिस चौकी लौटा....

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक एएसआई का नाम सुरेश कुमार है जो कि पीछे से रेवाड़ी का रहने वाला था और इस समय उसकी तैनाती हथीन पुलिस चौकी में थी| बताते हैं कि, एएसआई सुरेश कुमार ने रात में अपनी ड्यूटी की| इसके बाद सुबह वह पुलिस चौकी लौटा| एएसआई सुरेश कुमार ने सुबह करीब 9.30 से 10 के बीच फांसी लगाई और अपनी जान दे दी|

हालांकि, एएसआई सुरेश कुमार द्वारा ऐसा कदम क्यों उठाया गया| इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है| पुलिस का कहना है कि एएसआई सुरेश कुमार की आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है| पुलिस के अनुसार, एएसआई सुरेश कुमार शादीशुदा था| उसके बच्चे हैं जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया|