अशोक गहलोत स्थायी जल व्यवस्था नहीं बना पाए: मदन राठौड़
Ashok Gehlot Failed to
Madan Rathore ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि Ashok Gehlot तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन वे जोधपुर सहित प्रदेश में स्थायी जल व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने जल संकट के स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं विकसित नहीं कीं। राठौड़ ने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार जल संकट के समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जोधपुर में पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है, हालांकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याएं सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि भाखड़ा बांध से क्लोजर आने के कारण कुछ समय के लिए दिक्कत हुई थी, लेकिन अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।
Govind Singh Dotasra पर निशाना साधते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को भाजपा कार्यालय का घेराव करने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन घटनाओं को लेकर कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगा रही है, उनका भाजपा से कोई संबंध नहीं है।
ईंधन और गैस संकट के मुद्दे पर राठौड़ ने कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि गल्फ देशों में तनावपूर्ण हालात और युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद केंद्र सरकार प्रभावी ढंग से आपूर्ति व्यवस्था बनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार सक्रिय है और हार्मुज मार्ग से भारतीय पोत सुरक्षित तरीके से आ-जा रहे हैं। भाजपा नेता ने विपक्ष से अपील की कि वह भ्रम फैलाने के बजाय सरकार के प्रयासों की सराहना करे।