Asaram Life Imprisonment in Surat Rape Case
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

आसाराम को फिर उम्रकैद; गांधीनगर सेशन कोर्ट ने सुनाई सजा, दुष्कर्म के इस मामले में हुआ यह फाइनल एक्शन

Asaram Life Imprisonment in Surat Rape Case

Asaram Life Imprisonment in Surat Rape Case

Asaram Life Imprisonment in Surat Rape Case: आसाराम को एक बार फिर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सूरत की एक महिला (शिष्या थी) के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को यह सजा सुनाई है। कोर्ट ने हाल ही में आसाराम को इस दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया था और सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं जब आज कोर्ट ने सजा पर फैसला सुनाया तो आसाराम को उम्रकैद की सजा दे दी।

फिलहाल, कोर्ट के इस फैसले से अब आसाराम की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। मालूम रहे कि, आसाराम पहले से ही एक अन्य दुष्कर्म मामले में जोधपुर की सेंट्रल जेल में सालों से उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। आसाराम की उम्र करीब 81 साल है।

2013 में दर्ज हुई थी FIR

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरत की इस महिला के साथ दुष्कर्म का मामला लगभग 22 साल पुराना है। आसाराम ने महिला के साथ आश्रम में दुष्कर्म किया था। मगर इस मामले में पुलिस कार्रवाई साल 2013 में शुरू हुई। पीड़ित महिला ने साल 2013 में आसाराम समेत सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं इस मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने गांधीनगर की सेशन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। जहां सेशन कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए आज फाइनल फैसला दे दिया।