नहीं हुआ अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप, मुंबई के रोमांटिक मौसम में फिर साथ नजर आया कपल

नहीं हुआ अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप, मुंबई के रोमांटिक मौसम में फिर साथ नजर आया कपल

Malaika Arora-Arjun Kapoor Dinner Date

Malaika Arora-Arjun Kapoor Dinner Date

नई दिल्ली। Malaika Arora-Arjun Kapoor Dinner Date: बी-टाउन के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच कई बार उनके ब्रेकअप की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में, दोनों के ब्रेकअप की खबरें खूब लाइमलाइट में रहीं, लेकिन अब इस पर भी फुल स्टॉप लग गया है।

बीते दिनों खबर आई थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पांच साल बाद अपनी राहें जुदा कर ली हैं। हालांकि, अब कपल ने खुद इन खबरों को खारिज कर दिया है। दोनों को बीती रात डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अर्जुन अपनी लेडी लव मलाइका के लिए काफी प्रोटेक्टिव दिखे।

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका-अर्जुन का रोमांटिक डिनर डेट (Malaika-Arjun's romantic dinner date amid breakup news)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को रविवार की रात को मुंबई के एक रेस्तरां से डिनर डेट के बाद स्पॉट किया गया। रेस्तरां से निकलते हुए अर्जुन अपनी लेडी लव के लिए प्रोटेक्टिव दिखे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कार का दरवाजा भी खोला। इस दौरान ग्रीन हुडी, लोअर और कैप में अर्जुन कपूर कूल लग रहे थे।

वहीं, हमेशा की तरह मलाइका ने अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को इंप्रेस कर दिया। उन्होंने व्हाइट ब्रालेट टॉप के साथ पैंट और ब्लेजर पहना था। स्लीक पोनीटेल और ग्लॉसी मेकअप में मलाइका बिल्कुल भी 49 साल की नहीं लग रही थीं। मलाइका और अर्जुन के इस वीडियो ने उनकी डेटिंग की खबरों को बिल्कुल खारिज कर दिया है।

अर्जुन-मलाइका को साथ देख फैंस खुश (Fans happy to see Arjun-Malaika together)

अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरों के खारिज होने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आए। एक यूजर ने कहा, "ब्रेकअप की अफवाह उड़ाने वालों आ गया स्वाद।" एक ने कहा, "देखकर खुशी हुई कि उन्होंने ब्रेकअप नहीं किया।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "अब आप दोनों की जोड़ी अच्छी लगती है।"

डिनर डेट से पहले अर्जुन और मलाइका को संडे को दिन में भी साथ देखा गया था। बारिश में दोनों लंच डेट पर निकले थे। उन्होंने अपने लंच डेट पर मौजूदगी से ही ब्रेकअप की अफवाह पर फुल स्टॉप लगा दिया था।

यह पढ़ें:

दर्शकों पर चढ़ा 'ड्रीम गर्ल 2' का खुमार, आयुष्मान की फिल्म ने दूसरे दिन कर दिया कमाल, जानें कलेक्शन

मराठी एक्टर मिलिंद सफई का 53 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने छीन लिया टिमटिमाता सितारा

संजय लीला भंसाली की गंगूबाई ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 5 कैटेगरी में जीते अवॉर्ड