Argument at a dhaba, youth shot dead: ढाबे पर कहासुनी, युवक की गोली मारकर हत्या: झज्जर में ढाबा मालिक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

ढाबे पर कहासुनी, युवक की गोली मारकर हत्या: झज्जर में ढाबा मालिक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

Argument at a dhaba

Argument at a dhaba, youth shot dead:

Argument at a dhaba, youth shot dead:  झज्जर जिले के बादली थाना क्षेत्र के गांव पाहसौर में सोमवार देर रात एक ढाबे पर कहासुनी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव रायपुर निवासी 32 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विकास अपने साथियों के साथ रात को ढाबे पर खाना खाने रुका था। इसी दौरान विकास और ढाबा मालिक प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से विकास को गोली मार दी।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विकास को तुरंत पीजीआई रोहतक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई रोहतक के शवगृह में रखवाया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक विकास गांव माच्छरौली में 2014 में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था। वह इस मामले में 2021 से जमानत पर बाहर चल रहा था।

फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।