Archaeologists found 5000 year old fridge and beer formula from Iraq Ruins

दक्षिणी इराक खंडहरों से वैज्ञानिकों को 5000 साल पुरानी मिली ऐसी चीज़े जो आज के ज़माने में बिजली से काम करती है, देखें ख़ास ख़बर 

Archaeologists found 5000 year old fridge and beer formula from Iraq Ruins

Archaeologists found 5000 year old fridge and beer formula from Iraq Ruins

5000 Years Old Things Found: इंसान हमेशा ही अपनी पुरानी से पुरानी इतिहासिक जड़ें ढूंढने के लिए खोज करता रहा है। सभ्यता के विकास से लेकर उन चीज़ों की खोज को लेकर सवालों का जवाब ढूंढा जाता है, जो अब तो हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। अब इसी खोजो के चलते हुए इस काम में पुरातत्व वैज्ञानिकों की भूमिका सबसे अहम मणि जाती है, जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से इंसान के पूर्वजों से जुड़ी हुई चीज़ें ढूंढकर सामने लाते रहे हैं।  इस वक्त भी एक ऐसी ही खोज चर्चा का विषय बनी हुई है। पुरातत्वविदों की एक टीम के हाथ लगभग 5000 साल पहले की मधुशाला का सेट अप लगा है और यह दक्षिणी इराक के शहर नसीरिया के उत्तर -पूर्व में ये खोज लगश के खंडहरों में हुई है। 

5,000-year-old tavern uncovered in southern Iraq

5000 साल पहले का फ्रिज 
ईरान में पाया जाने वाला सार्वजनिक खाने का स्थान प्राचीन लागेश खंडहरों में से एक था, जो सुमेरियन सभ्यता का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। यहां से कई ऐतिहासिक चीज़ें खुदाई के दौरान मिल चुकी हैं। इस बार इटली और अमेरिकन पुरातत्वविदों की टीम को जो मिला है, वो एक बड़ा एरिया है। यहां बेंच, खाना पकाने के लिए ओवन और तत्कालीन मछलियों की हड्डियां भी खोजी गई हैं। जो चीज़ सबसे अहम लगी, वो थी आधुनिक फ्रिज जैसी एक प्राचीन संरचना. इसका इस्तेमाल खाने को ठंडा रखने के लिए किया जाता था। इस टीम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हॉली पिटमैन के मुताबिक -‘यहां से रेफ्रिजरेटर मिला है और सैकड़ों बर्तन भी हैं, जिनमें खाना परोसा जाता था। बैठने के लिए बेंच और खाने को पकाने के लिए फ्रिज के पीछे ही एक ओवन भी मिला है’ ये वस्तुएं लगभग 5000 साल पहले शहरी निवासियों के जीवन में अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, खंडहर शायद एक ऐसी जगह थी जहां लोग आकर खाना खाते थे। हालांकि, यह एक घरेलू सेटिंग नहीं है, बल्कि एक सराय है, क्योंकि बीयर पीने के सबूत हैं।

A 5000-Year Old Fridge With Food! Here Is What Archeologists Discovered At Lagash  Ruins, The Ancient Sumerian Centre

बीयर का फॉर्मूला भी मिला
उनके मुताबिक ये जगह कोई घर नहीं बल्कि सामूहिक स्थान था, जहां आकर लोग खाते-पीते थे। ऐसे में पुरातत्वविदों की टीम ने इसे मधुशाला कहा है और ये भी बताया है कि सुमेरियन सभ्यता के लोगों को बीयर पीना अच्छा लगता था। उन्हें खुदाई के दौरान बीयर का नुस्खा भी मिला है, जो पत्थर पर लिखा गया था। आपको बतादें कि साल 2019 से ही इस जगह पर खुदाई चल रही है और नई-नई चीज़ें पुरातत्व वैज्ञानिकों के हाथ लग रही हैं। 

Dining room found in ancient Sumerian city (3 photos) » Nevsedoma

ईरान में है लागेश खंडहर 
लागेश शहर, जिसे वर्तमान में टेलोह के नाम से जाना जाता है, सुमेरियन सभ्यता के लिए सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक था। यूफ्रेट्स और टाइग्रिस नदियों के बीच स्थित यह स्थान ईरान के सबसे बड़े पुरातात्विक स्थलों में से एक है। यहां कई उत्खनन परियोजनाएं की जा रही हैं। और यह पता चला कि शहर चार दलदली द्वीपों पर विकसित हुआ था। सुमेरियन सभ्यता के दौरान, क्षेत्र को शहर-राज्यों में विभाजित किया गया था। उनमें से प्रत्येक को चारदीवारी में बंद कर दिया गया और वे अपने देवता की पूजा करने लगे। हालांकि राजनीतिक शक्ति नागरिकों की थी, इन नगर-राज्यों के बीच निरंतर प्रतिद्वंद्विता के कारण, उन्होंने राजशाही की संस्था को अपनाया। ये खोज पीसा विश्वविद्यालय और पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय की टीमों के संयुक्त प्रयासों के कारण संभव हुई। उन्होंने थर्मल इमेजिंग, माइक्रो-स्ट्रेटिग्राफिक सैंपलिंग, ड्रोन फोटोग्राफी और मैग्नेटोमेट्री जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया।

5,000-Year-Old Pub With Primitive Refrigeration System, Benches For Diners  Discovered In Iraq