पटना मेट्रो स्टेशन पर एंटी टेररिज्म स्क्वाड की मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों की हुई जांच

पटना मेट्रो स्टेशन पर एंटी टेररिज्म स्क्वाड की मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों की हुई जांच

Anti-Terrorism Squad Conducts Mock Drill at Patna

Anti-Terrorism Squad Conducts Mock Drill at Patna

पटना। Anti-Terrorism Squad Conducts Mock Drill at Patna, पटना मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (आइएसबीटी) मेट्रो स्टेशन परिसर में मंगलवार को बिहार पुलिस की एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने संयुक्त आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित आपातकालीन एवं आतंकवादी परिस्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान एटीएस की विशेष टीमों ने मेट्रो स्टेशन एवं परिसर में रणनीतिक अभियान चलाया।

Patna Metro Mock Drill

(पटना मेट्रो में एटीएस का मॉक ड्रिल। सौजन्य : बिहार पुलिस।)

अभ्यास के तहत संदिग्ध परिस्थितियों पर नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा, रेस्क्यू आपरेशन तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी का प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा बलों ने आधुनिक उपकरणों और सामरिक कौशल का उपयोग करते हुए पूरे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

इस संयुक्त सुरक्षा अभ्यास में बिहार पुलिस, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, यातायात पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल तथा पटना मेट्रो प्रशासन के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पटना मेट्रो प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भविष्य में भी इस प्रकार के सुरक्षा अभ्यास समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जा सके।