मोहाली से 24 घंटे के भीतर दूसरे बड़े धमाके की खबर: SSP विवेक सोनी क्या जानकारी दे रहे? जान लाजिये

मोहाली से 24 घंटे के भीतर दूसरे बड़े धमाके की खबर: SSP विवेक सोनी क्या जानकारी दे रहे? जान लाजिये

मोहाली में सोमवार रात पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत पर अचानक विस्फोटक हमला किया गया

another blast in Mohali within 24 hours

Punjab News : पंजाब के मोहाली से 24 घंटे के भीतर दूसरे बड़े धमाके की खबर आने के बाद सनसनी फैल गई| बताया गया कि मोहाली में आज फिर एक और धमाका हुआ है| हालांकि, कुछ देर बाद पता चला कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है| धमाके की बात अफवाह है| मोहाली में कहीं भी कोई धमाका नहीं हुआ है| इसकी जानकारी खुद मोहाली एसएसपी विवेक सोनी ने दी है| एसएसपी विवेक सोनी ने मोहाली में दूसरे धमाके की खबरों का खंडन किया है।

यह पढ़ें- मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत पर हमला तो केजरीवाल, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल का क्या बयान आया? देखिये

सोमवार रात हुआ था धमाका ....

बतादें कि, मोहाली में सोमवार रात पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत पर अचानक विस्फोटक हमला किया गया| जिसके बाद पंजाब और आस-पास भारी हलचल पैदा हो गई| हालांकि, इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन इमारत के शीशे जरूर टूट गए हैं| हमले को लेकर हर एंगल से जांच की जा रही है| इस हमले को लेकर आतंकी साजिश की भी आशंका है| फिलहाल, हमले के बाद पंजाब और आस-पास अलर्ट जारी है|

सीएम मान ने की पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग ...

इधर, धमाके के बाद अगले दिन मंगलवार सुबह ही सीएम मान ने DGP सहित पंजाब पुलिस के कई बड़े अधियकारियों और इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और पूरी घटना की जानकारी ली| वहीं, जब सीएम मान मीडिया से रूबरू हुए तो इस घटना के पीछे के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही| सीएम मान ने कहा कि मोहाली में जो घटना हुई है, इस संबंध में मैंने DGP साहब और इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक ली है। कुछ गिरफ़्तारियां हो गई हैं, कुछ और हो जाएंगी। मामले की जड़ तक पहुंचेंगे। जिसने भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है, वो बख़्शा नहीं जाएगा| सख़्त कार्रवाई की जाएगी, सख़्त से सख़्त सजा मिलेगी। उसे ऐसी सजा मिलेगी कि उसकी पीढ़िया याद रखेंगी|

सीएम मान ने कहा कि पुलिस और इंटेलिजेंस के अधिकारी मामले की जांच में लगे हैं| जल्दी सब स्पष्ट हो जायेगा| वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बीच पंजाब के भाईचारे की भी बात की| मान ने कहा कि लगातार काफी लंबे समय से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश होती रही हैं। परन्तु पंजाब का भाईचारा इतना मज़बूत है कि उनकी कोशिशों के बावजूद वे अपने इरादों में सफल नहीं हो पाते हैं|

पंजाब के DGP का बयान....

वहीं, इस पूरी घटना पर पंजाब के DGP का भी बयान सामने आया है| DGP वी.के. भवरा ने कहा कि इस मामले में हमारे पास सुराग हैं और जल्द ही हम इस मामले को सुलझा लेंगे। DGP वी.के. भवरा ने विस्फोटक में टीएनटी होने का संदेह जताया| DGP ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है, उसने पूछताक्ष की जा रही है|