मध्य प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मध्य प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा

Announcement of Key Decisions

Announcement of Key Decisions

MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मजूंरी दी गई. कैबिनेट बैठक में जल गंगा अभियान, अतिथि शिक्षकों और एआई को लेकर कई फैसले लिए गए.  

कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने बताया कि बैठक में जल गंगा अभियान को लेकर चर्चा की गई. यह अभियान अगले 3 महीने तक चलेगा, जिसमें 25 करोड रुपए राशि खर्च होगी. साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और आपदा प्रबंधन में AI का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए AI स्टेट मिशन शुरू किया जाएगा. 

अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना 

इसके अलावा रीवा जिले में महाना सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है, इस योजना पर 82 करोड रुपये खर्च होंगे. ⁠दिव्यांग संस्थाओं के अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का भी फैसला लिया गया. अब इन अतिथि शिक्षकों को 9000 की जगह 18000 रुपए मानदेय मिलेगा. कुपोषित बच्चों को लेकर चलाई जा रही योजना में पोषण आहार के लिए 8 की जगह अब 12 रुपये प्रतिदिन मिलेगा. 

युवाओं को प्रशिक्षण, महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया 

OBC पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण 2026 शुरू किया जाएगा, जिसमें पुलिस भर्ती की ट्रेनिंग को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा. 10 संभागों में  प्रशिक्षण केंद्र बनेंगे. छठवें और सातवें वेतनमान वाले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 3-3 प्रतिशब बढ़ाया जाएगा. इसका लाभ ⁠एक जुलाई 2025 से मिलेगा.