अनंतनाग: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए डॉक्टरों के तबादले; कई विशेषज्ञों की नई तैनाती
श्रीनगर। स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर ने प्रशासनिक हित और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनंतनाग जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कई डॉक्टरों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार, एसडीएच बीजबेहाड़ा में कार्यरत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अख्तर नाइकू का तबादला एसडीएच अचबल किया गया है। वहीं डॉ. इम्तियाज हुसैन को एसडीएच अचबल से स्थानांतरित कर एसडीएच बीजबेहाड़ा में तैनात किया गया है।
एसडीएच बीजबेहाड़ा के प्रभारी सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. निसार अहमद खांडे का तबादला एसडीएच पहलगाम किया गया है। उनकी जगह डॉ. सज्जाद अहमद डंगरू को एसडीएच कोकरनाग में आगे की ड्यूटी के लिए भेजा गया है।
इसके अलावा एसडीएच बीजबेहाड़ा में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. अफरीन अब्दुल्ला को पीएचसी सल्लर में नियुक्त किया गया है जबकि डॉ. कुरत-उल-ऐन को पीएचसी सल्लर से स्थानांतरित कर एसडीएच बीजबेहाड़ा में तैनात किया गया है।
एक अन्य आदेश में एसडीएच सीर हमदान के प्रभारी सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. फारूक अहमद बेग का तबादला कर उन्हें एसडीएच बीजबेहाड़ा में नियुक्त किया गया है।