यात्रियों से भरी एक इंटर स्टेट स्लीपर डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. 2 पुरुषों की मृत्यु
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

यात्रियों से भरी एक इंटर स्टेट स्लीपर डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. 2 पुरुषों की मृत्यु

An inter-state double-decker sleeper bus

An inter-state double-decker sleeper bus

अनिल कुमार गुप्ता अर्थ प्रकाश दिल्ली

नई दिल्ली: An inter-state double-decker sleeper bus, राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास यात्रियों से भरी एक इंटर स्टेट स्लीपर डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 30 यात्री सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 23 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें सर गंगाराम अस्पताल और राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रमुख हैं. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है.
कुल मिलाकर, 23 घायल व्यक्तियों को बचाया गया और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया: 12 को RML अस्पताल (जहां 2 पुरुषों की चोटों के कारण मृत्यु हो गई), 10 को गंगा राम अस्पताल, और 1 को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भेजा गया. बस के चालक पंकज कुमार (उम्र 26 वर्ष), पुत्र रमेश कुमार, निवासी अलवर, राजस्थान को हिरासत में ले लिया गया है और वर्तमान में उनका इलाज LHMC में चल रहा है. मृतकों में से एक की पहचान शहबाज़ आलम (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शमशेर अली के पुत्र और ग्राम धामपुर, ज़िला बिजनौर (UP) के निवासी थे. दूसरे मृतक (लगभग 25-26 वर्ष) की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं|