तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन का होगा आधुनिकीकरण, मुख्यमंत्री ने दिए नवीनीकरण के निर्देश

तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन का होगा आधुनिकीकरण, मुख्यमंत्री ने दिए नवीनीकरण के निर्देश

1000221879

Amma Canteens to be modernized in Tamil Nadu

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को राज्य भर में अम्मा उनावगम (अम्मा कैंटीन) को पूरी तरह से नवीनीकरण और आधुनिकीकरण करने का निर्देश दिया। यह कदम गरीबों और आम जनता को सस्ता, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

अम्मा कैंटीन होगी मॉडर्न 

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की और अम्मा कैंटीनों की बुनियादी सुविधाओं को उन्नत करने, आधुनिक रसोई उपकरणों की तुरंत खरीदारी और बिना रुकावट साफ भोजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि नवीनीकरण और उपकरण खरीद का खर्च संबंधित निगमों और नगरपालिकाओं के सामान्य कोष से ही वहन किया जाएगा।

कितनी चल रहीं कैंटीन?

बात दें इस समय ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के अंतर्गत 383 अम्मा कैंटीनें संचालित हो रही हैं, जबकि राज्य के अन्य निगमों और नगरपालिकाओं में 237 कैंटीनें चल रही हैं। इन कैंटीनों को शुरू में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने गरीबों के लिए सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया था।

बेहतर होगी व्यवस्था 

अब इन्हें आधुनिक बनाने से इनकी क्षमता बढ़ेगी और सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस योजना के तहत कैंटीनों में बेहतर बैठने की व्यवस्था, आधुनिक रसोई, स्वच्छता उपकरण और बेहतर वेंटिलेशन सिस्टम लगाए जाएंगे।