दिल्ली में बिजली संकट के बीच सरकार का नया फरमान: दफ्तरों में 24 से 26 डिग्री पर ही चलेंगे AC, गैर-जरूरी लाइट्स बंद और मास्टर स्विच लगाना अनिवार्य!

दिल्ली में बिजली संकट के बीच सरकार का नया फरमान: दफ्तरों में 24 से 26 डिग्री पर ही चलेंगे AC, गैर-जरूरी लाइट्स बंद और मास्टर स्विच लगाना अनिवार्य!

1000229342

Amid the power crisis in Delhi, the government has issued a new order

नई दिल्ली। गर्मी बढ़ने के साथ राजधानी दिल्ली में बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ी है। पिछले लगभग एक सप्ताह से अधिकतम बिजली मांग 8 हजार मेगावाट के ऊपर बनी हुई है। आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है और यह नौ हजार मेगावाट के पार भी पहुंच सकती है।

इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी विभागों को बिजली के दुरुपयोग को रोकने और ऊर्जा-कुशल तरीकों को अपनाने के निर्देश दिए हैं।

वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सरकार ने ईंधन बचाने के लिए भी कई कदम उठाए हैं। इसके अंतर्गत विभागों के ऊर्जा खर्च में कटौती, सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, मंत्रियों से लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों को सरकारी वाहनों की जगह मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने को कहा गया है। अब सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने बिजली बचत को लेकर अलग से आदेश जारी किया है।

इस आदेश में सरकारी भवनों के कमरों, गलियारों, कार्यालय परिसर और सार्वजनिक क्षेत्रों में केवल आवश्यकता अनुसार ही लाइट जलाने को कहा गया है।