Amid red alert, Haryana braces for triple cold wave, mercury nears
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

रेड अलर्ट के बीच हरियाणा में ठंड का ट्रिपल अटैक, पारा जमाव बिंदु के करीब

undefined

Amid red alert, Haryana braces for triple cold wave, mercury nears

हरियाणा में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के बीच ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में बर्फीली हवाओं के कारण विंड चिल फैक्टर बना हुआ है। भयंकर ठंड, शीत लहर और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है, जिसका सीधा असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ रहा है।

जमाव बिंदु के करीब पहुंचा रात्रि तापमान

हरियाणा के तीन जिलों में रात का तापमान जमाव बिंदु (0°C) के बेहद करीब दर्ज किया गया।

  • सोनीपत: 0.4°C

  • हिसार: 0.5°C

  • गुरुग्राम: 0.8°C

इसके अलावा:

  • नारनौल: 1.0°C

  • भिवानी: 1.2°C

  • महेंद्रगढ़: 1.4°C

????️ 6 जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 6 जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही।

  • अम्बाला: 9.0°C

  • करनाल: 10.2°C

  • कैथल: 10.8°C

  • पानीपत: 11.3°C

  • जींद: 12.8°C

  • सोनीपत: 12.9°C

सबसे अधिक भयंकर ठंड अम्बाला में रही, जहां दोपहर का तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

 वीरवार के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने वीरवार को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर सुबह-शाम के समय यात्रा से बचने को कहा गया है।

 ठंड बढ़ने का कारण

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चन्द्र मोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी है। हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसी कारण पिछले दो-तीन दिनों में हरियाणा सहित मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।