​सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिव्यांग उम्मीदवारों को IPS समेत अन्य नौकरी के लिए आवेदन जमा करने की दी इजाजत
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

​सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिव्यांग उम्मीदवारों को IPS समेत अन्य नौकरी के लिए आवेदन जमा करने की दी इजाजत

​सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

​सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिव्यांग उम्मीदवारों को IPS समेत अन्य नौकरी के लिए आवेदन जमा करने की द

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने अंतरिम आदेश में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दिव्यांगों को भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) समेत विभिन्न वर्गों में चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में अस्थायी रूप से आवेदन करने की अनुमति प्रदान कर दी।

जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस अभय एस. ओका की पीठ ने गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) नेशनल प्लेटफार्म फार द राइट्स आफ द डिस्एबल्ड द्वारा दाखिल रिट याचिका पर यह अंतरिम आदेश जारी किया। अदालत ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता और उनके जैसे लोग व्यक्तिगत रूप से या कूरियर के जरिये एक अप्रैल तक अपने आवेदन दाखिल कर सकते हैं। आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने मामले को 18 अप्रैल को सूचीबद्ध किया है।

याचिका में सरकार की 18 अगस्त, 2021 की उस अधिसूचना को चुनौती दी गई है जिसमें दिव्यांगों को आइपीएस, भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (आइआरपीएफएस) और दिल्ली, दमन व दीव, दादरा व नगर हवेली, अंडमान व निकोबार द्वीप एवं लक्षद्वीप पुलिस सेवा (डीएएनआइपीएस) में आरक्षण से पूरी छूट प्रदान की गई है। याचिका में इस अधिसूचना को रद करने की मांग की गई है। साथ ही दिव्यांगों के सशक्तीकरण विभाग को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि आइपीएस, डीएएनआइपीएस और आइआरपीएफएस में दिव्यांगों के लिए उचित पद आरक्षित किए जाएं।