विवाहिता की हत्या का आरोप, दफनाया शव निकालेगी पुलिस, डीएम को भेजी रिपोर्ट
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

विवाहिता की हत्या का आरोप, दफनाया शव निकालेगी पुलिस, डीएम को भेजी रिपोर्ट

विवाहिता की हत्या का आरोप

विवाहिता की हत्या का आरोप, दफनाया शव निकालेगी पुलिस, डीएम को भेजी रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मखियाली गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने पीट-पीट कर मार डाला. परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने धमकी देते हुए शव को जबरन दफना दिया. अब परिजनों ने एसएसपी को अर्जी देकर शव को कब्र से बाहर निकालने और पोस्टमार्टम कराकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है.

ये मामला है

शाहपुर थाने के गांव निरमणि निवासी प्रवीण की पत्नी रियासत ने एसएसपी कार्यालय में आवेदन दिया और बताया कि उसकी बेटी शाहीन की शादी वर्ष 2015 में मखियाली निवासी मिरहासन से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये और एक बाइक अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। बताया कि 14 फरवरी को उन्हें सूचना मिली थी कि शाहीन की तबीयत खराब है, जब वे मखियाली पहुंचे तो शाहीन का शव वहीं पड़ा हुआ था. आरोप है कि शाहीन की हत्या उसके ससुराल वालों ने की थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने धमकाकर शाहीन के शव को जबरन दफना दिया। पीड़िता ने मिरहासन और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करने और शाहीन के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. नई मंडी कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है.