Punjab flood victims: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार का बड़ा दिल: 5 करोड़ रुपए की मदद, कहा- यह दान नहीं सेवा है

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार का बड़ा दिल: 5 करोड़ रुपए की मदद, कहा- यह दान नहीं सेवा है

AKSHAY KUMAR

Akshay Kumar's big heart for Punjab flood victims

Punjab flood victims: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। अक्षय ने इस राशि को दान नहीं, बल्कि सेवा बताया है।

अक्षय ने कहा कि जब वे किसी की मदद कर पाते हैं, तो खुद को धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने पंजाब के लिए प्रार्थना की है कि राज्य जल्द ही इस कठिनाई से बाहर निकले। प्रभावित परिवार फिर से सामान्य जीवन जी सकें।

पंजाब किंग्स ने भी अपने प्रशंसकों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है। क्रिकेटर हरप्रीत सिंह बराड़ के माध्यम से एक वीडियो जारी कर यह अपील की गई है।

पंजाब में लगातार बारिश और बांधों के टूटने से भारी तबाही हुई है। प्रशासन और सेना राहत कार्यों में जुटी है। अक्षय कुमार के अलावा कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, रणदीप हुड्डा, एमी वर्क, अर्जुन ढिल्लों और सुनंदा शर्मा जैसे कलाकारों ने भी मदद की है।