The Kashmir Files ने बर्बाद कर दी मेरी फिल्म Bachchhan Paandey, जरा Akshay Kumar की पूरी बयानबाजी सुनिए

The Kashmir Files ने बर्बाद कर दी मेरी फिल्म Bachchhan Paandey, जरा Akshay Kumar की पूरी बयानबाजी सुनिए

Akshay Kumar on The Kashmir Files

Akshay Kumar on The Kashmir Files

The Kashmir Files : 1990 के दौर में कश्मीरी हिंदुओं (कश्मीरी पंडितों) के कश्मीर से दर्दनाक पलायन और संहार पर आधारित फिल्म The Kashmir Files ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है| जहां देश में लोग The Kashmir Files देखने जुट रहे हैं तो वहीं विदेश में भी यह फिल्म खूब देखी जा रही है| आलम यह है कि फिल्म रिलीज हुए करीब 15 दिन हो गए हैं लेकिन इसकी चर्चा इसप्रकार से है जैसे यह फिल्म अभी-अभी रिलीज हुई हो|

यह पढ़ें - फिल्म The Kashmir Files पर केजरीवाल ने दिया ऐसा बयान कि भड़क उठे अनुपम खेर, देखें क्या कहा?

इधर, The Kashmir Files पर जहां राजनीतिक नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है तो वहीं बॉलीवुड से भी The Kashmir Files पर बयानबाजी हो रही है| हालांकि, बॉलीवुड के वो कुछ कम चेहरे ही हैं जो The Kashmir Files के बारे में कुछ बोल रहे हैं| और पक्ष में बोल रहे हैं| जैसे Akshay Kumar ने अब खुलकर The Kashmir Files के बारे में अपने मन की बातें कही हैं|

यह पढ़ें- कोई पिशाच ही हंस सकता है... देखें कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को क्या-क्या कह डाला? पूरा माजरा कुछ ऐसा है

दरअसल अक्षय कुमार ने कहा-  हम सबको देश की कहानियां कहनी हैं| कुछ जानी-पहचानी, कुछ अनसुनी, कुछ अनकही| जैसे विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीर फाइल्स बना कर हमारे देश के एक बहुत बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है। ये फिल्म एक ऐसी वेव बनकर आई, जिसने हम सबको झकझोर कर रख दिया| हालांकि, इसी बीच अक्षय ने अपने दर्द को भी बयां किया| अक्षय ने कहा- वो और बात है कि मेरी पिक्चर को भी इस फिल्म ने डुबो दिया है। बतादें कि, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन The Kashmir Files की आंधी में 'बच्चन पांडे' ने घुटने टेक दिए|

The Kashmir Files कर रही जबरदस्त कमाई ....

फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है| 11 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक पूरी दुनिया में 200 करोड़ के पार का बिजनेस कर चुकी है|

कई राज्यों ने फिल्म पर से टैक्स हटाया ....

बतादें कि, कई राज्यों ने इस फिल्म को अपने यहां टैक्स फ्री कर दिया है। चंडीगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में The Kashmir Files टैक्स फ्री हो गई है|

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने की है डायरेक्ट ...

11 मार्च को सिनेमाघरों में रीलीज हुई फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है| फिल्म को प्रोड्यूस अभिषेक अग्रवाल ने किया है| फिल्म में मुख्य भूमिका में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावड़ी, पुनीत ईसर, अतुल श्रीवास्तव, Bhasha Sumbli और Chinmay Mandlekar जैसे एक्टर हैं| जिन्होंने अपने किरदारों में बखूबी जान डाली है|