फिल्म The Kashmir Files पर केजरीवाल ने दिया ऐसा बयान कि भड़क उठे अनुपम खेर, देखें क्या कहा?

फिल्म The Kashmir Files पर केजरीवाल ने दिया ऐसा बयान कि भड़क उठे अनुपम खेर, देखें क्या कहा?

Anupam Kher on CM Arvind Kejriwal

Anupam Kher on CM Arvind Kejriwal

Anupam Kher on CM Arvind Kejriwal : 1990 के दौर में कश्मीरी हिंदुओं (कश्मीरी पंडितों) के कश्मीर से दर्दनाक पलायन और संहार पर आधारित फिल्म The Kashmir Files को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी हो रही है| और अब इस कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविन्द केरजरीवाल का बयान काफी चर्चा में आ गया है| केजरीवाल के इस बयान को लेकर कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं| वहीं, इस फिल्म में किरदार निभाने वाले अनुपम खेर भी केरजरीवाल पर भड़क उठे हैं|

दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind kejriwal) ने बीते गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) का जिक्र किया और बीजेपी पर निशाना साधा| केजरीवाल ने कहा कि आज पूरी भारतीय जनता पार्टी एक पिक्चर द कश्मीर फाइल्स के पोस्टर लगाती घूम रही है| केजरीवाल ने कहा कि क्या बीजेपी के लोग इसीलिए राजनीति में आये| बीजेपी के लोगों घर पर बच्चों को क्या जवाब दोगे कि पोस्टर लगाते हो| केजरीवाल यहीं नहीं रुके उन्होंने पीएम मोदी को भी घेरा और कहा कि 8 साल केंद्र सरकार चलाने के बाद यदि किसी देश के पीएम को विवेक अग्निहोत्री की (Vivek Agnihotri) की शरण लेनी पड़े तो इसका मतलब कि उस पीएम ने कोई काम नहीं किया, खराब कर दिए हैं इतने साल।

द कश्मीर फाइल्स को YouTube पर डालने की बात....

वहीं, इस कड़ी में आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बीजेपी वाले कह रहे हैं कि कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री करो, अरे मैं कहता हूँ कि इस फिल्म को यू ट्यूब पर डाल दो, सारी फिल्म फ्री हो जाएगी। टैक्स फ्री क्यों करा रहे हो| इतना ही शौक तो विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को बोलो यू ट्यूब पर डाल देगा| सारे लोग फिल्म फ्री में देख लेंगे| टैक्स फ्री की क्या जरुरत है| अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं (कश्मीरी पंडितों) के नाम पर कुछ लोग करोड़ों कमा रहे हैं| बतादें कि, अरविंद केजरीवाल जब कश्मीर फाइल्स का जिक्र कर रहे थे तो आप विधायकों की तरफ से खूब ठहाके लग रहे थे| यहां तक केजरीवाल भी हंसे जा रहे थे|

अनुपम खेर का आया ये बयान...

बतादें कि, अनुपम खेर का यह ट्वीट केजरीवाल के बयान के बाद ही सामने आया है। अनुपम खेर ने अपनी बात सामने रखते हुए ट्वीट किया है, 'अब तो दोस्तों द कश्मीर फाइल्स सिनेमा हॉल में ही जाकर देखना। आप लोगों ने 32 साल बाद #KashmiriHindus के दुःख को जाना है। उनके साथ हुए अत्याचार को समझा है। उनके साथ सहानुभूति दिखाई है। लेकिन जो लोग इस tragedy का मजाक उड़ा रहे है। कृपया उनको अपनी ताक़त का एहसास कराएं।

फिल्म कर रही जबरदस्त कमाई ....

बरहाल, कुछ भी हो फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है| 11 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक पूरी दुनिया में 200 करोड़ के पार का बिजनेस कर चुकी है| इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं|

कई राज्यों ने फिल्म पर से टैक्स हटाया ....

बतादें कि, कई राज्यों ने इस फिल्म को अपने यहां टैक्स फ्री कर दिया है। चंडीगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में The Kashmir Files टैक्स फ्री हो गई है|

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने की है डायरेक्ट ...

11 मार्च को सिनेमाघरों में रीलीज हुई फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है| फिल्म को प्रोड्यूस अभिषेक अग्रवाल ने किया है| फिल्म में मुख्य भूमिका में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावड़ी, पुनीत ईसर, अतुल श्रीवास्तव, Bhasha Sumbli और Chinmay Mandlekar जैसे एक्टर हैं| जिन्होंने अपने किरदारों में बखूबी जान डाली है|