अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता को भेजा जेल, हवालात में चढ़ी सांसें
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता को भेजा जेल, हवालात में चढ़ी सांसें

Dehradun Suicide Case

Dehradun Suicide Case

Dehradun Suicide Case: दून के बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या मामले में आरोपी गुप्ता बंधुओं को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने गुप्ता बंधुओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी पक्ष की ओर से कोर्ट में दी गई जमानत याचिका पर आदेश अभी लंबित है।

शुक्रवार को दून के नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर चर्चित उद्योगपति गुप्ता बंधुओं में शामिल अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया था। बिल्डर सतेंद्र साहनी ने पैसिफिक गोल्फ सोसाइटी के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को सतेंद्र सिंह साहनी का लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। शनिवार को आरोपियों को अपराह्न करीब चार बजे एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट में सुनवाई की गई। अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपना पक्ष रखा।

एसीजेएम कोर्ट की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गुप्ता बंधुओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पक्ष की ओर से दी गई जमानत याचिका पर निर्णय अभी कोर्ट में लंबित है। वहीं इससे पहले पुलिस आरोपियों को कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंची, जहां आरोपियों का मेडिकल कराया गया।

गुप्ता बंधुओं की पेशी से पहले कोर्ट के बाहर उमड़ी भीड़

शुक्रवार को गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले कोर्ट के साथ ही बाहर दिनभर गुप्ता बंधुओं के पेश होने की चर्चा चलती रही। अपराह्न करीब चार बजे गुप्ता बंधुओं के पेश होने की हलचल तेज हुई। तभी कोर्ट के साथ ही बाहर भी भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा में गुप्ता बंधुओं को कोर्ट में पेश किया।