Google Layoff: ट्विटर और मेटा के बाद गूगल भी छंटनी की तलवार, हो सकती है 10,000 नौकरियों की कटौती
BREAKING
कानून व्यवस्था पर सीएम धामी सख्त; कहा-कार्यशैली सुधारे पुलिस, आम आदमी को सताया न जाए हरियाणा में 6 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; रोहतक-कैथल के डिप्टी कमिशनर को अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए पूरी लिस्ट जेल से बाहर आए पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया; 7 महीनों बाद रिहाई, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक स्वागत में जुटे, मिठाई बंट रही उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव चंडीगढ़ में आंख मारने पर रु10 हजार का जुर्माना; महिला से छेड़छाड़ का दोषी मान कोर्ट ने शख्स को सिखाया सबक, इस शर्त पर छोड़ा

Google Layoff: ट्विटर और मेटा के बाद गूगल भी छंटनी की तलवार, हो सकती है 10,000 नौकरियों की कटौती

Google Layoff

Google Layoff

Google Layoff: आईटी कंपनियों पर छंटनी के बादल हटते नहीं दिखाई दे रहे हैं. Meta, Amazon, Twitter जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब Google भी अपने कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google की पैरेंट कंपनी Alphabet कथित तौर पर खराब प्रदर्शन करने वाले 10,000 कर्मचारी या 6 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही है. द इन्फॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी नई रैंकिंग और परफॉरमेंस इम्प्रूवमेंट प्लान के जरिए 10,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रहा है.

बोनस भी रोक सकते हैं मैनेजर

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक नए परफॉरमेंस मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए अगले साल की शुरुआत में कमजोर प्रदर्शन करने वाले हजारों कर्मचारियों को निकाला जा सकता है. मैनेजर्स इन रैंकिंग्स का इस्तेमाल करके उन्हें बोनस या स्टॉक ग्रांट्स देने से भी रोक सकते हैं.

अल्फाबेट ने नहीं की है कोई टिप्पणी

इस नए सिस्टम में एल्फाबेट ने मैनेजर्स को 6 फीसदी या 10,000 कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को इस नए सिस्टम के जरिए कैटेगरी में बांटने को कहा है. इस नए सिस्टम से उन कर्मचारियों के रेटिंग को भी कम किया जा सकता है. हालांकि, Alphabet ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है.

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: