बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 साल बाद खुला, धनतेरस पर सामने आया खजाना
Banke Bihari Mandir
वृंदावन। Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में करीब 160 वर्ष पुराने तोषखाने को प्रशासनिक टीम की निगरानी में शनिवार को खोला गया। ये तोषखनाना अंतिम बार 54 वर्ष पहले खोला गया था। इसके बाद से बंद पड़ा था।
मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति के आदेश पर सिविल जज जूनियर डिवीजन की अगुवाई में अधिकारियों की मौजदूगी में खजाना खोला गया। जिसमें चंद बर्तन, लकड़ी का तख्ता व दो बाक्स ही मिल सके। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही पूरे खजाने की तलाश संभव हो सकी। इसके बाद अधिकारियों ने खजाने को सीलबंद करवा दिया।
दोपहर डेढ़ बजे खोला गया मंदिर का खजाना
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित बांकेबिहारी मंदिर उच्चाधिकार प्रबंध समिति के आदेश पर कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर डेढ़ बजे मंदिर का खजाना (तोषखाना) खोला गया। तोषखाना खोलने से पहले समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने खजाने के गेट पर दीपक जलाया और फिर अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राइंडर की सहायता से दरवाजे को काटाकर खोला गया।