बिहार में प्रशासनिक बदलाव तेज, कई विभागों में नए मंत्री और सचिवों ने संभाली जिम्मेदारी
Administrative reshuffle accelerates in Bihar
पटना। Administrative reshuffle accelerates in Bihar, सरकार की गति नए मंत्री और मशीनरी के साथ आगे बढ़नी आरंभ हुई। कई विभागों के मंत्रियों ने सोमवार को भी पदभार ग्रहण किया। वहीं कई महकमों मे नए अधिकारियों की भी तैनाती हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में निशांत कुमार ने विगत शुक्रवार को ही पदभार ग्रहण कर लिया था। रविवार को कुमार रवि को उक्त विभाग का सचिव बनाए जाने की अधिसूचना जारी हुई।
अब स्वास्थ्य विभाग में नए मंत्री और नए सचिव विभाग का कामकाज आगे बढ़ाएंगे। सात निश्चय-3 के तहत इस विभाग की आगे की प्राथमिकता तय है। अस्पतालों को अपग्रेड किए जाने की योजना पर खास तौर पर काम होना है।
ऊर्जा विभाग में भी अब नए मंत्री और सचिव
इसी तरह ऊर्जा विभाग में भी अब नए मंत्री और सचिव हैं। नए मंत्री ने तो शुक्रवार को ही पदभार ग्रहण किया था वहीं विभाग में नए सचिव के रूप में अजय यादव की तैनाती रविवार को हुई। अब मंत्री और सचिव दोनों नए है। सचिव के पास ही बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी का भी जिम्मा है। सात निश्चय-3 के तहत ऊर्जा महकमे में भी कई काम होने हैं।
इसके अतिरिक्त नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान इस सेक्टर के लिए बड़ी संख्या में योजनाओं का शिलान्यास कराया था। ऊर्जा विभाग के पास इन योजनाओं के क्रियान्वयन का भी टास्क है। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों को भी पूरा होना है।
भवन निर्माण विभाग में भी अब नए मंत्री व सचिव
भवन निर्माण विभाग में भी अब नए मंत्री व सचिव हैं। लेशी सिंह को इस विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। रविवार को इस विभाग के सचिव के रूप मे प्रणव कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
समाज कल्याण विभाग में भी अब नए मंत्री और अधिकारी हैं। श्वेता गुप्ता ने समाज कल्याण मंत्री के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया था। रविवार को एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का समय पर भुगतान इस विभाग की प्रमुख प्राथमिकता है।