Adani in Top 10 Billionaire List

Top 10 Billionaires: बड़ा उलटफेर, अरबपतियों में मुकेश अंबानी रह गए पीछे, अडानी ने जमा लिया अपना सिक्का

Adani in Top 10 Billionaire List

Adani in Top 10 Billionaire List

Top 10 Billionaires List: अरबपतियों की दुनिया में एक बड़ा उलटफेर हुआ है| Forbes Real Time Billionaire लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अब अडानी समूह के गौतम अडानी (Gautam Adani) से पीछे हो गए हैं| जहां, अडानी ने टॉप- 10 अरबपतियों (Adani Top 10 Billionaire) में अपनी जगह बनाई है तो वहीं मुकेश अंबानी इस कड़ी में 11वें स्थान पर हैं|

बतादें कि, अडानी समूह के गौतम अडानी 90.8 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के अरबपतियों के बीच 10वें स्थान पर टिके हुए हैं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने 89.2 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के अरबपतियों के बीच 11वां स्थान पाया है| फिलहाल, अडानी को लेकर यह बेहद कमाल की बात मानी जा रही है| अडानी अब उन मुकेश अंबानी को अपने से पीछे कर रहे हैं जिनकी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति में गिनती होती आई है|

जकरबर्ग को भी पछाड़ा .....

खास बात यह है कि, गौतम अडानी ने फेसबुक के मार्क जकरबर्ग को भी अपने से पीछे कर दिया है| वहीं, सिर्फ अडानी ही नहीं बल्कि अंबानी भी दुनिया के अरबपतियों की सूची में मार्क जकरबर्ग से ऊपरी पायदान पर हैं| मार्क जकरबर्ग 84.8 अरब डालर नेटवर्थ के साथ 12 वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

देखिये दुनिया के टॉप-10 अरबपति ....

दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची पर नजर डालें तो टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं| मस्क 232.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इधर, फ्रांस के बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट 191.8 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 164.8 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (131.8 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर बने हुए हैं। गूगल के लैरी पेज 122.4 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पांचवें, गूगल के सर्गेई ब्रिन (116.3 अरब डॉलर) छठे,  वॉरेन बफे (113.8 अरब डॉलर) सातवें, लैरी एलिसन (111.5 अरब डॉलर) आठवें और स्टीव बाल्मर (96.1 अरब डॉलर) नौवें स्थान पर हैं।