Accused of fraud posing as CIA staff in Fatehabad arrested
BREAKING
CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन; इस देश ने पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया, अनियंत्रित कंटेंट से बचाने के लिए बड़ा कदम

सीआईए स्टाफ बनकर ऐसे की लोगों से ठगी: टीम ने किया आरोपी काबू, नगद बरामद

Cyber crime

Accused of fraud posing as CIA staff in Fatehabad arrested

Accused of fraud posing as CIA staff in Fatehabad arrested: फतेहाबाद सीआईए टीम ने ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक अन्य सह आरोपी बलविंदर उर्फ कालू निवासी जगदीश कॉलोनी, हांसी को काबू किया है। आरोपी से 3,000 रुपये की नगदी बरामद की गई है। इससे पहले इस मामले में 5 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीआईए फतेहाबाद प्रभारी वेदपाल ने बताया कि यह कार्रवाई एक धोखाधड़ी प्रकरण से संबंधित है, जिसमें वर्ष 2022 में पीड़ित प्रदीप कुमार निवासी अग्रोहा ने शिकायत दी थी कि कुछ युवक फर्जी सीआईए स्टाफ बनकर उसकी फैक्ट्री में पहुंचे और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 2 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए थे। बाद में जब वे युवक शेष 60 हजार रुपये लेने के लिए पुनः फैक्ट्री में पहुंचे तो पीड़ित को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

प्रकरण में जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी सहित कुल छह आरोपियों की पहचान कर एक-एक कर गिरफ्तार किया। हाल ही में काबू किए गए आरोपी बलविंदर उर्फ कालू से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर अन्य संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है।