दिल्ली में बढ़ती पानी की किल्लत को लेकर मयूर विहार स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर AAP का जोरदार प्रदर्शन
AAP's strong protest outside Delhi Jal Board office in Mayur Vihar
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली में बढ़ती पानी की किल्लत को लेकर मयूर विहार स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में AAP विधायक कुलदीप कुमार भी शामिल हुए, प्रदर्शन के दौरान विधायक कुलदीप कुमार और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. प्रदर्शनकारियों ने राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित होने और लोगों को हो रही परेशानियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विधायक कुलदीप कुमार ने BJP सरकार पर हमला बोला और कहा कि दिल्ली की जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान लोगों से 'डबल पानी' देने का वादा किया था, लेकिन अब हालात पहले से भी बदतर हो चुके हैं.
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच कई कॉलोनियों में नियमित पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने दिल्ली सरकार और संबंधित विभागों से जल्द समाधान निकालने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।