AAP Star Campaigners For Himachal Election 2022

AAP Star Campaigners: इन स्टार प्रचारकों के साथ हिमाचल में जीत का दम भरेगी आम आदमी पार्टी, Punjab के कई बड़े चेहरे शामिल

AAP Star Campaigners For Himachal Election 2022

AAP Star Campaigners For Himachal Election 2022

AAP Star Campaigners For Himachal Election 2022 : हिमाचल में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने उम्मीदवारों के बाद अपने स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की भी लिस्ट जारी कर दी है| यानि इन स्टार प्रचारकों के साथ आम आदमी पार्टी हिमाचल में जीत का दम भरेगी|

पार्टी द्वारा स्टार प्रचारकों (AAP Star Campaigners) में पंजाब की राजनीति के कई बड़े चेहरों को भी शामिल किया गया है| केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राघव चड्डा के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के कैबिनट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, लालचंद काटरूचक और ब्रह्म शंकर जैसे नामों को लिस्ट में देखा जा सकता है|

देखिए पूरी लिस्ट

AAP Star Campaigners For Himachal Election 2022
AAP Star Campaigners For Himachal Election 2022

Himachal Election: हिमाचल की सभी 68 सीटों पर एक नजर में AAP के सारे उम्मीदवार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को

हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election 2022) के लिए वोटिंग करवाई जाएगी| जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी| चुनाव के लिए मैदान में उतर रहे उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं| वहीं, 27 अक्टूबर को नामांकनों की छटनी होगी| कोई भी उम्मीदवार अगर नामांकन वापिस लेना चाहे तो उसके लिए आखिरी 29 अक्टूबर तय की गई है|

बतादें कि, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं| जिनमें से 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और 3 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछला विधानसभा चुनाव 9 नवंबर 2017 को सम्पन्न हुआ था|