तरनतारन में सियासी उलटफेर: 'आप' ने खींचे कमेटी बनाने से हाथ, 9 पार्षदों के साथ कांग्रेस ने शुरू की पट्टी नगर कौंसिल पर कब्जे की तैयारी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

तरनतारन में सियासी उलटफेर: 'आप' ने खींचे कमेटी बनाने से हाथ, 9 पार्षदों के साथ कांग्रेस ने शुरू की पट्टी नगर कौंसिल पर कब्जे की तैयारी

AAP backs out of forming a committee

AAP backs out of forming a committee

तरनतारन। AAP backs out of forming a committee, तरनतारन में नगर कौंसिल पट्टी के चुनाव नतीजों में बहुमत के आंकड़े से पीछे रही आम आदमी पार्टी (आप) ने फैसला किया है कि चार वार्डों से चुनाव जीतने वाले आजाद प्रत्याशियों का समर्थन लेकर कुर्सी पर काबज नहीं होंगे। ऐसे में नौ पार्षदों का नेतृत्व करने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने सियासी सरगर्मी बढ़ाते हुए नगर कौंसिल पट्टी के लिए दावा पेश करने की तैयारी कर ली है।

कांग्रेस के पास भले ही बहुमत को लेकर एक पार्षद कम है, लेकिन जोड़-तोड़ की राजनीति में उन्हें भरोसा है कि कमेटी बनाने लिए एक से अधिक पार्षद समर्थन देंगे। नगर कौंसिल की कुल 19 वार्डों में से छह पर आप, चार पर आजाद गुट विजेता रहा था। जबकि कांग्रेस के नौ पार्षद चुनाव जीते।

आप ने पहले कमेटी बनाने का लिया था फैसला

चुनावी नतीजों के बाद आप ने आजाद पार्षदों का समर्थन लेकर कमेटी बनाने का फैसला लिया था। जिसको लेकर आजाद गुट का नेतृत्वन करने वाले पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह केरों ने बिना शर्त समर्थन देने पर बकायदा बैठक कर ली थी, लेकिन डीएम आत्महत्या मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपनी पार्टी को ऐसा करने से रोक दिया है।

जिसके बाद आप ने नगर कौंसिल में कमेटी बनाने लिए सियासी सरगर्मी पर विराम लगा दिया। आप की सियासत ठंडी पड़ते ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी सरगर्मी को बढ़ा दिया है। इस बाबत बकायदा एक बैठक भी हो चुकी है।

नोटिफिकेशन के बाद दावा पेश करेगी कांग्रेस

कांग्रेस से संबंधित पार्षदों अमनदीप कौर, कोमल जैन, सुनीता रानी, बलबीर कौर, गुरप्रीत सिंह, जगमीत सिंह भुल्लर, करनबीर सिंह, निशान सिंह, मनजिंदर कौर ने नगर कौंसिल अध्यक्ष के पद लिए सारे अधिकार पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल को दे दिए हैं।

गिल ने कहा कि कमेटी बनाने लिए सरकार की ओर से अभी नोटिफिकेशन जारी किया जाना है। जिसके बाद पता चलेगा कि अध्यक्ष पद किस केटागिरी में आएगा। नोटिफिकेशन के बाद ही हम कमेटी के गठन लिए दावा पेश करेंगे।