Aam Aadmi Party candidate from Nilokheri, Amar Singh joins Congress
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Haryana : नीलोखेड़ी से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अमर सिंह कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस प्रत्याशी को दिया बिना शर्त समर्थन

Neelokheri

Aam Aadmi Party candidate from Nilokheri, Amar Singh joins Congress

Aam Aadmi Party candidate from Nilokheri, Amar Singh joins Congress: चंडीगढ़। करनाल जिले के अंतर्गत आती नीलोखेड़ी (आरक्षित) विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमर सिंह ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की उपस्थिति में अमर सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें विधिवत रूप से पार्टी का सदस्य बनाया।

अमर सिंह का स्वागत करते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वे बिना किसी शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं और कांग्रेस के उम्मीदवार धर्मपाल गोंदर को उन्होंने पूरी तरह से समर्थन देने का ऐलान किया है। प्रताप बाजवा ने कहा कि अमर सिंह नीलोखेड़ी के सिख समुदाय में अत्यंत लोकप्रिय हैं और पिछले 25 वर्ष से गुरु घर के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी में सिख मतदाताओं की संख्या 25 हज़ार के लगभग है।

मीडिया के साथ बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि इस समय हरियाणा में मुकाबला सीधे कांग्रेस और भाजपा के बीच है। नीलोखेड़ी में भी यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे बड़ा मकसद किसानों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय करने वाली भाजपा सरकार से निजात पाना है और यह काम केवल कांग्रेस कर सकती है। 

उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव लड़ते तो इसका सीधा लाभ भाजपा को होता। उन्होंने कहा वोट का विभाजन न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस  कमेटी के मीडिया प्रभारी केवल ढींगरा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल के चेयरमैन के सी भाटिया ने भी अमर सिंह का पार्टी में स्वागत किया।

 

ये भी पढ़ें ....

हरियाणा में सियासी धमाका; कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद अशोक तंवर, राहुल गांधी ने ज्वाइनिंग कराई, BJP छोड़कर घर वापसी

 

 

ये भी पढ़ें ....

चुनाव प्रचार छोड़कर सोनिया गांधी से मिलीं कुमारी शैलजा; दिल्ली आवास पर अचानक मुलाकात, हरियाणा में कैंपेन का आज आखिरी दिन