आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सभी जिलों के लिए मीडिया इंचार्जों और सेक्रेटरियों की नियुक्त की

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सभी जिलों के लिए मीडिया इंचार्जों और सेक्रेटरियों की नियुक्त की

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

पार्टी ने सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज और सेक्रेटरी के नामों की भी घोषणा की

अमन अरोड़ा ने सभी को बधाई दी, कहा- इन नियुक्तियों से पार्टी की नीतियां सही ढंग से लोगों तक पहुंचेगी और लोगों की समस्याएं भी सरकार तक पहुंच सकेंगी

चंडीगढ़, 17 जुलाई: Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में पार्टी के संगठन को विस्तार करते हुए बुधवार को पंजाब के सभी जिलों के लिए मीडिया इंचार्जों और सेक्रेटरियों की नियुक्त की है। इसके साथ पार्टी ने सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज और सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी के नामों की भी घोषणा की है।

पार्टी ने पंजाब के सभी जिलों के लिए 23 मीडिया इंचार्जों और 23 मीडिया सेक्रेटरी की नियुक्ति की है। वहीं सोशल मीडिया पदाधिकारियों में 28 सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज और उतने ही सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी के नामों की घोषणा की हैं। इनकी नियुक्ति 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई है। ये सभी लोग मिशन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को समर्पित मीडिया टीम होंगे।

अमृतसर से सतनाम सिंह मठाड़ू, जालंधर अर्बन से संजीव भगत और जालंधर रूरल से मेला सिंह रूड़का, लुधियाना अर्बन से पुनित साहनी और लुधियाना रूरल से एडवोकेट गुरप्रीत सिंह एवं पटियाला से रविंदर पाल सिंह प्रिंस लांबा को डिस्ट्रिक्ट मीडिया इंचार्ज लगाया गया है।

वहीं सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट इंचार्जों में अमृतसर अर्बन से यादविंदर सिंह, अमृतसर रूरल से अवतार सिंह पन्नू, जालंधर अर्बन से राजकुमार शर्मा और जालंधर रूरल से करणदीप पांडे, लुधियाना अर्बन से शरनजीत सिंह, लुधियाना रूरल -1 से सतिंदर सिंह शिंदा और लुधियाना रुरल -2 से गुरसेवक साहनेवाल, पटियाला रूरल से मोहित कुकरेजा और पटियाला अर्बन से सुमित तकेजा के नाम प्रमुख है। 

आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ये सभी लोग सोशल मीडिया के क्षेत्र में बेहद योग्य और अनुभवी हैं। इनकी नियुक्ति से पार्टी की नीतियां और सरकार द्वारा किए गए कार्य पंजाब के हर लोगों तक सही ढंग से पहुंचाए जा सकेंगे। वहीं इनके जरिए आम लोगों की समस्याएं भी सरकार तक पहुंच सकेंगी।