Horoscope Today 26 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 26 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 26 June 2025

Horoscope Today 26 June 2025

Horoscope Today 26 June 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
मिथुन के चन्द्रमा - सूर्य व गुरु आर्थिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। अब प्रयास तेज करें। लाइफ में इमोशन से बचें। चन्द्रमा व शुक्र शुभ है। आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
चन्द्रमा द्वितीय मङ्गलमय व कॅरियर प्रोग्रेस के लिए अनुकूल हैं। एकसाथ सूर्य व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं रहेंगे।पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। तनाव व क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा व गुरु सूर्य के साथ इसी भाव में है। शनि दशम भाव में हैं। व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चन्द्रमा - सूर्य इसी राशि से द्वादश भाव में हैं। जाँब प्रोमोशन में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप शेयर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। एकादश गुरु आर्थिक शुभ है।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
चन्द्रमा एकादश हैं। शनि मीन में हैं। आप व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। सूर्य मेष में हैं इसलिए समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जाँब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चन्द्रमा व गुरु कर्म भाव में है। मीन के शनि शुभ हैं। टीचिंग बैंकिंग व आईटी जाँब से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि से सूर्य के साथ नवम यानी भाग्य भाव में हैं। बिजनेस व जाँब को लेकर खुश होंगे। पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
चन्द्रमा - सूर्य अष्टम अनुकूल रहेगा। वाहन क्रय करने का मन होगा। ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मिथुन में है। छात्र सफल रहेंगे। जाँब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा एकादश लाभ देंगे। मङ्गल स्वास्थ्य से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें। गुरु व चन्द्रमा मङ्गलमय है।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
सूर्य -चन्द्रमा खष्ठम हैं। राशि स्वामी शनि तृतीय हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है।चन्द्रमा तुला व गुरु वृष में है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
चन्द्रमा - गुरु पँचम भाव में है। शनि द्वितीय व गुरु पँचम हैं। जाँब में प्रोमोशन व पद परिवर्तन में विलम्ब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
चन्द्रमा चतुर्थ व शनि इसी राशि में हैं। सूर्य - गुरु चतुर्थ हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। ज्यादा यात्रा से बचें। धार्मिक अनुष्ठान से मन खुश रहेगा।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 25 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 23 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 22 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल