Horoscope Today 01 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 01 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 01 July 2025

Horoscope Today 01 July 2025

Horoscope Today 01 July 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
03:35 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम गोचर में रहेंगे। कॅरियर में सफलता का समय है। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। छात्र प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
आज जाँब में प्रोमोशन की सम्भावना है। 03:35 pm के बाद सवा दो दिन चन्द्रमा पँचम यानी शिक्षा भाव में शुभ गोचर करेंगे। बिजनेस में तनाव से बचें।अपने वर्क पर फोकस करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन 03:35 सायंकाल के बाद घर परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। जाँब परिवर्तन के लिए सवा दो दिन का प्रयास लाभप्रद रहेगा। जाँब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
03:35 pm के बाद तृतीय चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे। जाँब के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जाँब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
03:35 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय व गुरु -सूर्य एकादश रहेंगे। आप बिजनेस में किसी विशेष सफलता को लेकर खुश रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है। 

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
03:35 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। आपके लिए आज का दिवस व्यावसायिक कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपका कार्य बहुत सुंदर है यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।

तुला (Libra Daily Horoscope)
03:35 pm के जाँब में नवीन कार्यों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
03:35 pm के बाद द्वादश चन्द्रमा धार्मिक कार्य करेगा। जाँब परिवर्तन के निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। छात्र अगले स्टडी को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
03 :35 pm के बाद जाँब को लेकर बहुत ही सीरियस व न्यू वर्क में संलग्न रहेंगे। पारिवारिक तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
बिज़नेस में स्थिति पहले से बेहतर होगा। 03:35 pm के बाद धार्मिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। शनि की स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। 

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
बिजनेस में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। 03:35 सांयकाल के बाद चन्द्रमा अष्टम है। जाँब में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
बिजनेस में आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुँचेगी। 03:35 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम रहेगा। कॅरियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 30 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 29 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 28 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल