Panchang 8 March 2026: आज रंग पंचमी, देवी-देवताओं संग होली खेलने का शुभ मुहूर्त और पंचांग देखें
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Panchang 8 March 2026: आज रंग पंचमी, देवी-देवताओं संग होली खेलने का शुभ मुहूर्त और पंचांग देखें

Aaj ka Panchang 8 March 2026

Aaj ka Panchang 8 March 2026

Aaj ka Panchang 8 March 2026: होली की तरह की रंग पंचमी को भी रंग-गुलाल के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने आराध्य देव को गुलाल अर्पित करते है। कई स्थानों पर इस पर्व देव होली के नाम से भी मनाया जाता है। ऐसे में चलिए पंचांग से जानते हैं कि आज के दिन कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे (Aaj ka Panchang 8 March 2026) हैं।

आज का पंचांग (Panchang 8 March 2026)

संवत - 2082

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त - रात 9 बजकर 10 मिनट तक

ध्रुव योग - शाम 7 बजकर 4 मिनट तक

करण -

कौलव – सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक

तैतिल – रात 9 बजकर 10 मिनट तक

वार - रविवार

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 39 मिनट से

सूर्यास्त - शाम 6 बजकर 25 मिनट पर

चंद्रोदय का समय - रात 11 बजकर 8 मिनट से

चन्द्रास्त का समय - सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक

अमृत काल - प्रातः 6 बजकर 25 मिनट से सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक (9 मार्च)

आज के अशुभ समय

राहुकाल - शाम 4 बजकर 57 मिनट से शाम 6 बजकर 25 मिनट तक

गुलिकाल - दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शाम 4 बजकर 57 मिनट तक

यमगण्ड - दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजे तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

स्वाती नक्षत्र - दोपहर 1 बजकर 31 बजे तक

सामान्य विशेषताएं - स्वतंत्र स्वभाव, लचीले, शिष्ट व्यवहार, बुद्धिमान, कुशल प्रशासक, कूटनीतिज्ञ, आत्म-नियंत्रण रखने वाले, कर्तव्यपरायण, कानूनप्रिय, शांतिप्रिय, दयालु, आकर्षक और सुंदर।

नक्षत्र स्वामी - राहु

राशि स्वामी - शुक्रदेव

देवता - वायुदेव (पवन के देवता)

प्रतीक - हवा में झूलता हुआ नया अंकुर

आज का व्रत-त्योहार - रंग पंचमी 

पंचमी तिथि प्रारंभ - 07 मार्च, 2026 को शाम 7 बजकर 17 मिनट से
पंचमी तिथि समाप्त - 08 मार्च, 2026 को रात 9 बजकर 10 मिनट तक

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की कृष्ण पक्ष पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है। भारत के कई हिस्सों में होली का समापन इसी दिन होता है। मथुरा और वृंदावन के कुछ मंदिरों में भी रंग पंचमी के साथ ही होली उत्सव का पूर्ण विराम होता है। इसे कृष्ण पंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है। यह पर्व होली के पांचवें दिन भगवान कृष्ण और श्री राधा रानी जी के रंग-गुलाल के साथ होली खेलने की स्मृति में मनाया जाता है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों में रंग पंचमी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है, जहां हुरियारों की टोलियां सड़कों पर निकलती हैं। इस अवसर पर नगर निगम के वाहनों द्वारा सुगंधित रंग की बौछार की जाती है। देश के विभिन्न मंदिरों में विशेष रंगोत्सव और झांकियों का आयोजन होता है, साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।