आज का पंचांग, 08 April 2023: जानें राहुकाल की स्थिति और देखें शुभ-अशुभ मुहूर्त
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

आज का पंचांग, 08 April 2023: जानें राहुकाल की स्थिति और देखें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 8 April 2023

Aaj ka Panchang 8 April 2023

Aaj ka Panchang, 8 April 2023: आज शनिवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया-तृतीया तिथि है। द्वितीया सुबह 10.10 बजे तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.47 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.00 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 7.22 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.03 बजे से 7.45 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 6.54 बजे से 7.45 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.58 बजे से 12.48 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.39 बजे से 2.29 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.20 बजे से 4.10 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 1.58 बजे से 3.33 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.13 बजे से 10.48 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.45 बजे से 9.20 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.38 बजे से सायं 5.13 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.38 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.28 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 6.11 बजे से दोपहर 1.59 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.23 बजे तक विजय मुहूर्त एवं दोपहर 12.04 बजे से 12.54 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 5.12 बजे से 6.48 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

Vikat Sankashti : विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत 9 अप्रैल को, देखें तिथि, मुहूर्त व महत्व

Aaj Ka Panchang 07 April 2023 : आज शुक्रवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Panchang: हनुमान जयंती पर पंचांग अनुसार जानें मुहूर्त-नक्षत्र, आज का राहुकाल