30 मार्च 2026 Panchang: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 30 March 2026
आज यानी 30 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर कामदा एकादशी व्रत का पारण किया जाता है। द्वादशी प्रातः 07 बजकर 09 मिनट तक है। फिर त्रयोदशी तिथि की शुरुआत होगी। ऐसे में आज सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh Vrat 2026) किया जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को सभी भय से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही महादेव की कृपा प्राप्त होती है। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यस्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 30 March 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
तिथि: शुक्ल द्वादशी
मास: चैत्र
दिन: सोमवार
संवत्: 2083
तिथि: शुक्ल द्वादशी – प्रातः 07 बजकर 09 मिनट तक, फिर त्रयोदशी
योग: शूल – सायं 04 बजकर 51 मिनट तक
करण: बालव – प्रातः 07 बजकर 09 मिनट तक
करण: कौलव – सायं 06 बजकर 59 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 14 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 38 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: सायं 03 बजकर 16 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: प्रातः 05:00 बजे (31 मार्च)
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: मीन राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: कर्क राशि में
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: प्रातः 07 बजकर 47 मिनट से प्रातः 09 बजकर 20 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से सायं 03 बजकर 32 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक