Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 28 मई 2023 रविवार आज मासिक श्रीदुर्गाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त आज कब से कब तक

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 28 मई 2023 रविवार आज मासिक श्रीदुर्गाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त आज कब से कब तक

Aaj ka Panchang 28 May 2023

Aaj ka Panchang 28 May 2023

Aaj ka Panchang, 28 May 2023: आज शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.14 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.52 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.48 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.21 बजे से 6.16 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सायं 5.21 बजे से 6.16 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.00 बजे से 10.55 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.50 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.41 बजे से 2.36 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.18 बजे से 2.01 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.28 बजे से 7.12 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.59 बजे से 10.42 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.07 बजे से 3.49 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.14 बजे से रात्रि 9.49 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। अर्द्धरात्रि बाद 2.20 बजे से सुबह 5.34 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग तथा रवि योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.41 बजे से 3.36 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.57 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। अमृत काल सायं 7.14 बजे से रात्रि 9.01 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

गंगा दशहरा 30 मई को, मां गंगा के पूजन से मिलती है सुख समृद्धि

शनिवार के दिन पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का सही समय

हर संकट से चाहते हैं मुक्ति, तो शनिवार के दिन जरूर करें ये स्तुति, देखें क्या है खास