Aaj Ka Panchang 25 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन, नोट करें मां कालरात्रि और बुधवार की पूजा के मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 25 March 2026
Aaj Ka Panchang 25 March 2026: आज यानी 25 मार्च को चैत्र नवरात्र का सातवां (Chaitra Navratri Day 7) दिन है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कालरात्रि की साधना और व्रत करने से साधक को सभी भय से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
सातवें दिन कई योग भी बन रहे हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 25 March 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
तिथि: शुक्ल सप्तमी
मास: चैत्र
दिन: बुधवार
संवत्: 2083
तिथि: शुक्ल सप्तमी – दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक, तत्पश्चात अष्टमी
योग: सौभाग्य – रात्रि 03 बजकर 09 मिनट (26 मार्च) तक
करण: वणिज – दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक
करण: विष्टि – रात्रि 12 बजकर 47 मिनट (26 मार्च) तक
aसूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 20 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 35 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: प्रातः 11 बजकर 53 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: रात्रि 01 बजकर 35 मिनट (26 मार्च)
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: मीन राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मिथुन राशि में स्थित हैं
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: प्रातः 09 बजकर 19 मिनट से प्रातः 10 बजकर 48 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक
गुलिकाल: प्रातः 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 07 बजकर 51 मिनट से प्रातः 09 बजकर 23 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
मृगशिरा नक्षत्र: सायं 05 बजकर 33 मिनट तक
स्थान: 23°20’ वृषभ राशि से 6°40’ मिथुन राशि तक
नक्षत्र स्वामी: मंगलदेव
राशि स्वामी: शुक्रदेव और बुधदेव
देवता: सोम (अमृत और चंद्रमा के देवता)
प्रतीक: हिरण का सिर
सामान्य विशेषताएं: सौम्य स्वभाव, आकर्षक व्यक्तित्व, बुद्धिमान, कूटनीतिज्ञ, परिवर्तनशील, खोजी प्रवृत्ति, बातूनी, कामुक, मेहनती, सरल जीवन पसंद करने वाले और कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी।