Aaj Ka Panchang, 24 December 2023 : आज रवि प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Aaj Ka Panchang, 24 December 2023 : आज रवि प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 24 December 2023

Aaj Ka Panchang 24 December 2023

Aaj Ka Panchang 24 December 2023: 24 दिसंबर 2023 का पंचांग: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, कृतिका नक्षत्र, योग साध्य, रविवार दिन और पूर्व का दिशाशूल है. दिसंबर का अंतिम प्रदोष व्रत 24 दिसंबर को है. यह रवि प्रदोष व्रत है. जो लोग रवि प्रदोष व्रत रखकर शिव जी की विधि विधान से पूजा करते हैं, वे दीर्घायु होते हैं और उनकी सेहत ठीक रहती है. प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय में ही करते हैं. सूर्यास्त के बाद से प्रदोष काल शुरू होता है. पूजा के दौरान शिव जी को गंगाजल और बेलपत्र जरूरत अर्पित करते हैं. इस दौरान रवि प्रदोष व्रत की कथा पढ़नी चाहिए.

रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं. सूर्य देव को जल से अर्घ्य देते समय उसमें लाल फूल और लाल चंदन जरूर डाल लेना चाहिए. सूर्य की पूजा करने से आपके धन-धान्य में वृद्धि होती है, भाग्य बढ़ता है, करियर में उन्नति होती है, पिता के साथ संबंध मजबूत होते हैं और उनका सहयोग प्राप्त होता है. जो लोग रविवार का व्रत रखते हैं, वे नमक का सेवन न करें. पारण के समय मीठा भोजन करें. कुंडली में सूर्य की​ स्थिति कमजोर है या सूर्य दोष है तो आप रविवार को सूर्य चालीसा का पाठ और सूर्य मंत्र का जाप करें. पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

24 दिसंबर 2023 का पंचांग

आज की तिथि- शुक्ल त्रयोदशी
आज नक्षत्र – कृतिका
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का योग- साध्य till 05:29:28 AM, 25 दिसम्बर
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि – वृष
ऋतु – हेमंत

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय – 06:48:33 AM
सूर्यास्त – 05:18:36 PM
चंद्र उदय – 02:56:46 PM
चन्द्रास्त – 04:06:34 AM
शुभ मुहूर्त – 11:42:00 AM to 12:24:00 PM
राहु काल – 03:59:51 PM to 05:18:36 PM
गुलिक काल – 02:41:006 PM to 03:59:51 PM

यह पढ़ें:

राजस्थान के ईडाणा माता मंदिर में माता खुद करती हैं अग्नि स्नान, देखें क्या है खास

23 December 2023 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

शनिवार के दिन शनि चालीसा का करें पाठ, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा