Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 24 अप्रैल 2026 : आज वैशाख शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 24 अप्रैल 2026 : आज वैशाख शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 24 April 2026

Aaj Ka Panchang 24 April 2026

Aaj Ka Panchang 24 April 2026: आज दिनांक 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के पंचांग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आज बगलामुखी जयंती मनाई जा रही है, जो शत्रुओं पर विजय और बाधाओं के नाश की देवी हैं। साथ ही, आज मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत भी रखा जा रहा है, जिससे आज का दिन शक्ति की उपासना के लिए विशेष फलदायी बन गया है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज शुक्ल पक्ष की सप्तमी/अष्टमी तिथि का संगम है। ऐसे शुभ अवसर पर ग्रहों की स्थिति और शुभ मुहूर्त का ज्ञान होना आवश्यक है ताकि आप अपनी पूजा-अर्चना और विशेष कार्य सही समय पर संपन्न कर सकें। आइये जानते हैं आज के पंचांग के सभी महत्वपूर्ण विवरण। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 24 April 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: शुक्ल अष्टमी
मास: वैशाख
दिन: शुक्रवार
संवत्: 2083

तिथि: शुक्ल अष्टमी – सायं 07:21 बजे तक, फिर नवमी
योग: शूल – रात्रि 01:24 बजे (25 अप्रैल) तक, फिर गण्ड
करण: विष्टि – प्रातः 08:01 बजे तक
करण: बव – सायं 07:21 बजे तक

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: प्रातः 05:47 बजे
सूर्यास्त का समय: सायं 06:52 बजे
चंद्रोदय का समय: दोपहर 12:05 बजे
चंद्रास्त का समय: रात्रि 01:56 बजे (25 अप्रैल)

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: मेष राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: कर्क राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:53 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:35 बजे तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: प्रातः 10:41 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक
गुलिकाल: प्रातः 07:25 बजे से प्रातः 09:03 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 03:36 बजे से सायं 05:14 बजे तक

आज का नक्षत्र

पुष्य नक्षत्र: रात्रि 08:14 बजे तक, फिर अश्लेषा
स्थान: 3°20’ कर्क राशि से 16°40’ कर्क राशि तक
नक्षत्र स्वामी: शनिदेव
राशि स्वामी: चंद्रदेव
देवता: बृहस्पति (देवगुरु)
प्रतीक: गाय का थन (पोषण का प्रतीक) या कमल
सामान्य विशेषताएं: परोपकारी, दूसरों की देखभाल करने वाले, पोषण करने वाले, परिश्रमी, धैर्यवान, शांत स्वभाव, कानूनप्रिय, न्यायप्रिय, दार्शनिक, आध्यात्मिक और समाज सुधारक।