Aaj Ka Panchang: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, यहां पढ़ें पूरा पंचांग
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Aaj Ka Panchang: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 March 2023

Aaj ka Panchang 23 March 2023

Aaj ka Panchang, 23 March 2023: आज गुरुवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि तथा दूसरा नवरात्रा है। द्वितीया सांय 6.20 बजे तक रहेगी। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.28 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.39 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.29 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 8.29 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.32 बजे से 7.58 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 7.15 बजे से 7.58 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.32 बजे से 12.15 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.58 बजे से 1.41 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 2.24 बजे से 3.07 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 1.14 बजे से 2.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.13 बजे से 10.34 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.28 बजे से 7.59 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.34 बजे से 2.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.39 बजे से रात्रि 8.08 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 11.53 बजे से 1.23 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

Devi Brahmacharini: देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, की होती है वृद्धि 

Aaj ka Panchang: आज 22 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन होती है मां ‘शैलपुत्री’ की पूजा, पढ़ें पावन कथा