Aaj Ka Panchang 20 June 2023: आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय

Aaj Ka Panchang 20 June 2023: आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय

Aaj Ka Panchang 20 June 2023

Aaj Ka Panchang 20 June 2023

Aaj ka Panchang, 20 June 2023: आज मंगलवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया-तृतीया तिथि रहेगी। पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.23 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.04 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 9.29 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.11 बजे से 9.06 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.46 बजे से 2.42 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.19 बजे से 7.15 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.11 बजे से 9.06 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.02 बजे से 10.58 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.52 बजे से 10.37 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.52 बजे से 5.36 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.45 बजे से दोपहर 2.12 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.12 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.45 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। सुबह 5.33 बजे से दोपहर 1.07 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। रात्रि 10.37 बजे से अगले दिन सुबह 5.34 बजे तक रवि योग रहेगा। दोपहर 2.47 बजे से 3.42 बजे तक विजय मुहूर्त एवं दोपहर 12.01 बजे से 12.56 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेंगे। अमृत काल का समय सायं 7.58 बजे से रात्रि 9.44 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

सोमवार को बन रहा है अति शुभ योग, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 June Ka Panchang: रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग, 17 June 2023: आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का बड़ा शुभ संयोग