सोमवार को बन रहा है अति शुभ योग, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय

सोमवार को बन रहा है अति शुभ योग, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 19 June 2023

Aaj Ka Panchang 19 June 2023

Aaj Ka Panchang 19 June 2023: आज का पंचांग 19 जून 2023, सोमवार: राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 29, शक संवत् 1945, आषाढ़, शुक्ल प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 05। जिल्काद 29, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जून सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 26 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 11 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।

वृद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 15 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। बव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 26 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार : गुप्त नवरात्रि 2023 प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 19 जून 2023: सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 जून 2023: शाम 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 19 जून 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल रात को 10 बजे से 11 बजकर 32 मिनट तक। रवि योग सुबह 5 बजकर 56 मिनट से अगले दिन सुबह 4 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 जून 2023 :

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 26 मिनट तक। भद्रा रात को 10 बजकर 18 मिनट से सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।

यह पढ़ें:

18 June Ka Panchang: रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग, 17 June 2023: आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का बड़ा शुभ संयोग

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 16 जून 2023 शुक्रवार: आज मासिक शिवरात्रि व्रत, आज के शुभ मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें