19 May Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 May Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 19 May 2023

Aaj ka Panchang 19 May 2023

Aaj ka Panchang, 19 May 2023: आज शुक्रवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या है। आज ही शनि जयंती तथा वट सावित्री व्रत भी है। अमावस्या रात्रि 9.22 बजे तक रहेगी, उसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा या प्रथमा तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.37 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.09 बजे होगा। अमावस्या होने के कारण चन्द्रोदय नहीं होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.12 बजे से 9.06 बजे तक एवं दोपहर 12.44 बजे से 1.39 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.12 बजे से 9.06 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.39 बजे से 2.34 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.58 बजे से 1.41 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.17 बजे से 6.12 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 3.42 बजे से सायं 5.24 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.35 बजे से दोपहर 12.17 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.19 बजे से 9.00 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.23 बजे से 2.05 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.39 बजे से 3.33 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.56 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 5.35 बजे से 7.13 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश' इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang 18 May: गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

17 May Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: मंगलवार को कब लगेगा राहुकाल और किधर रहेगा दिशाशूल, पढ़ें 16 मई 2023 का पूरा पंचांग