Aaj ka Panchang 18 January 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर 'साध्य' योग समेत बन रहे हैं ये अद्भुत योग, पढ़ें पंचां
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Aaj ka Panchang 18 January 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर 'साध्य' योग समेत बन रहे हैं ये अद्भुत योग, पढ़ें पंचां

Aaj ka Panchang 18 January 2024

Aaj ka Panchang 18 January 2024

Aaj ka Panchang 18 January 2024: राष्ट्रीय मिति पौष 29, शक संवत 1945, पौष शुक्ला, नवमी शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 06, रज्जब 07, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जनवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

नवमी तिथि सायं 07 बजकर 52 मिनट तक उपरान्त दशमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 51 मिनट तक उपरान्त कृतिका नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग मध्याह्न 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 08 बजकर 19 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 19 जनवरी 2024 : सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 जनवरी 2024 : शाम 5 बजकर 48 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 19 जनवरी 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 46 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 जनवरी 2024 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 4 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से 1 बजकर 35 मिनट तक।

आज का उपाय : लक्ष्मी नारायण को अखंडित चावल की खीर का भोग लगाएं।