Aaj ka Panchang: आज गुरुवार को अष्टमी की तिथि, पंचांग अनुसार जानें मुहूर्त-नक्षत्र, राहुकाल
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Aaj ka Panchang: आज गुरुवार को अष्टमी की तिथि, पंचांग अनुसार जानें मुहूर्त-नक्षत्र, राहुकाल

Aaj ka Panchang 13 April 2023

Aaj ka Panchang 13 April 2023

Aaj ka Panchang, 13 April 2023: आज गुरुवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस अष्टमी को कालाष्टमी भी कहा जाता है। पूरे दिन पूर्वाषाढ़ और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.50 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.09 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 11.39 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.14 बजे से 11.05 बजे तक एवं दोपहर 3.20 बजे से 4.12 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.14 बजे से 11.05 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.20 बजे से 4.12 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सायं 5.03 बजे से 5.54 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 6.49 बजे से 7.40 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 5.58 बजे से 7.34 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1.57 बजे से 3.33 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.06 बजे से 7.41 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.28 बजे से 2.03 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.50 बजे से रात्रि 8.14 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 6.10 बजे से 7.41 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

आज का पंचांग, 12 April 2023: आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज भी है रवि योग और भद्रा

shri ganesh: बुधवार को क्यों करते हैं विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा, देखें क्या है कारण

Hanuman ji: मंगलवार को ऐसे करें हनुमान जी की उपासना, देखें क्या है खास