11 December 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

11 December 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 11 December 2023

Aaj Ka Panchang 11 December 2023

हैदराबाद : Aaj Ka Panchang 11 December 2023: आज 11 दिसंबर 2023 सोमवार के दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव के वाहन हैं. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ योग और ध्यान करने के लिए यह सबसे अच्छा दिन है. 11 दिसंबर को त्रयोदशी तिथि सुबह 7.10 बजे तक है और इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो रही है, जो 12 दिसंबर की सुबह 6.24 बजे समाप्त हो रही है. ऐसे में आज मासिक शिवरात्रि भी है, जो भगवान शंकर का दिन है. इस दिन भोलेनाथ की पूजा करनी शुभ फलदायी होगी.

आज का नक्षत्र : आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और विशाखा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र 20 डिग्री तुला से 3:20 डिग्री वृश्चिक राशि तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बृहस्पति है, देवता सतराग्नि हैं, जिसे इन्द्राग्नि भी कहा जाता है. यह मिश्रित प्रकृति का नक्षत्र है. नियमित कर्तव्यों के पालन के लिए किसी की पेशेवर जिम्मेदारियों को सौंपने के लिए, घरेलू काम और दिन-प्रतिदिन के महत्व की किसी भी गतिविधि के लिए उपयुक्त नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 08:30 से 09:51 पीएम तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

  1. आज का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : मार्गशीर्ष
  4. पक्ष : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  5. दिन : सोमवार
  6. तिथि : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, (चतुर्दशी 06:24 ए एम, दिसम्बर 12 तक)
  7. योग : सुकर्म
  8. नक्षत्र : विशाखा
  9. करण : वणिज
  10. चंद्र राशि : तुला
  11. सूर्य राशि : वृश्चिक
  12. सूर्योदय : सुबह 07:09 एएम
  13. सूर्यास्त : शाम 05:55 पीएम
  14. चंद्रोदय : सुबह 06:19 एएम(12 दिसंबर)
  15. चंद्रास्त : दोपहर 3:55 पीएम
  16. राहुकाल : 08:30 से 09:51 एएम
  17. यमगंड : 11:11 से 12:32 पीएम

यह पढ़ें:

Aaj ka Panchang 10 December 2023: जानिए रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग

किस देवी-देवता के सामने कौन सा दीपक जलाना होता है शुभ, देखें नियम व महत्व

09 December 2023 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय